Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशदर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर और कार की टक्कर कार सवार चार लोगों की...

दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर और कार की टक्कर कार सवार चार लोगों की मौत

-


नोएडा। बीती रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। ट्रैक्टर की टक्कर से कार में बैठे चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के लिए बात दें कि सेक्टर 11-12 के बीच वाली सड़क पर देर रात 2 बजे के बाद हादसा हुआ है। मामला थाना सेक्टर -24 का बताया जा रहा है।

थाना सेक्टर 24 क्षेत्रान्तर्गत रात्रि 2 बजे एक अल्टो कार स मोहित पुत्र शंकर लाल निवासी न्यू कुंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, विशाल पुत्र राजकुमार निवासी थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, मनीष पुत्र किशन सिंह निवासी न्यू कुंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, बिट्टू पुत्र हरीश निवासी न्यू कुंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली और उत्तम पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी न्यू कुंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली उक्त पांचो व्यक्ति खाना खाने के लिए नोएडा आए थे।

नोएडा से वापस जाते समय ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया। जिसमें मोहित, विशाल, हिमांशु उर्फ बिट्टू, मनीष की मृत्यु हो गई। वहीं उत्तम को चोटें आई हैं। जिनका इलाज चल रहा है, जो खतरे से बाहर है। इस मामल में उत्तम की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts