Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशचंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए कान्हा की नगरी में चल...

चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए कान्हा की नगरी में चल रहे हवन यज्ञ

-

चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए कान्हा की नगरी में चल रहे हवन यज्ञ


शारदा न्यूज़, संवाददाता।

please subscribe SHARDA NEWS youtube channel

youtube.com/@SHARDA_NEWS


मथुरा। चंद्रयान 3 की 23 अगस्त को शाम 6:04 पर चंद्रमा पर लैंडिंग होनी है। जिसके लिए देश में सभी लोग की नजर इसी मिशन पर है और सभी लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक इस बार चंद्रमा पर लैंड कर जाए। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मथुरा में राम परिक्रमा मार्ग स्थित सनातन संस्कार धाम आनंद वाटिका में साधु संत और भागवत प्रवक्ताओ द्वारा हवन यज्ञ मंत्र जाप कर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए प्रार्थना की है।

 

चंद्रयान-3 की सफल स्थापना हेतु हवन यज्ञ एवं ठाकुर जी से प्रार्थना महंत महान डॉक्टर आदित्यानंद जी महाराज आचार्य श्री बद्रीश श्री महाराज आचार्य रामविलास चतुर्वेदी के संयुक्त तत्वावधान में समस्त संतों एवं वैदिक विद्वानों के द्वारा किया जा रहा है चंद्रमा पर 15 दिन दिन एवं 15 दिन रात्रि रहती है।

 

शुक्ल पक्ष सप्तमी से लेकर कृष्ण पक्ष सप्तमी तक चंद्रमा पर दिन एवं कृष्ण पक्ष सप्तमी से लेकर शुक्ल पक्ष सप्तमी तक रात्रि रहती है आज का समय बहुत उत्तम है आज चंद्रमा पर सूर्योदय हो रहा है एवं आज सप्तमी तिथि बुधवार और स्वाति नक्षत्र है ऐसे श्रेष्ठ योग में चंद्रयान 3 की लैंडिंग सफलतापूर्वक हो इसके लिए पूरे भारतवर्ष में भगवान से प्रार्थना की जा रही है इसी क्रम में वृंदावन में भी यह प्रार्थना एवं यज्ञ का कार्यक्रम चल रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts