Homeउत्तर प्रदेशShamliपेंट की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान

पेंट की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान

-


शामली। कांधला में पेंट की दुकान में बुधवार की रात्रि एक बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर किया तथा आग दुकान के नीचे बने बेसमेंट व ऊपरी मंजिल पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला सरावज्ञान में पुराने पंजाब नेशनल बैंक के निकट मनोज गोयल की पेंट की दुकान है आग का भयानक रूप देखकर मनोज गोयल व उसका परिवार सहम गया तथा बराबर वाले मकान से मनोज व उसके परिवार को बाहर निकाला गया। आग के कारण आस पास के मकान खाली हो गए। सूचना पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घण्टों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।

बताया गया है मौके पर घर मे रखे दो गैस सिलेंडरों भी आग पकड़ने के कारण फट गई है। आग लग जाने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य आग की चपेट में नहीं आए वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मनोज परिवार समेत दुकान के ऊपर बने मकान में ही रहते हैं

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts