HomeCRIME NEWSबांग्लादेश के हिन्दूओं को बचाने वालो..मेरठ के हिन्दूओं को कब बचाओगे: आखिर...

बांग्लादेश के हिन्दूओं को बचाने वालो..मेरठ के हिन्दूओं को कब बचाओगे: आखिर क्यों ऊर्जा मंत्री के खिलाफ लोगों को करनी पड़ी नारेबाजी

मेरठ में भाजपा के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के खिलाफ लोगों नें जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि ऊर्जा मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने जबरन जमीनों पर कब्जा किया है। जिसको लेकर लोगों ने कमीश्नरी आवास पर जाकर प्रदर्शन किया

-

मेरठ– योगी सरकार में भाजपा के ऊर्जा मंत्री व दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक सोमेंद्र ठाकुर इन दिनों आरोपों में घिरते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को पीड़ितों ने सोमेंद्र तोमर के खिलाफ जबरन जमीन व रास्ता पर कब्ज़ानें का गंभीर आरोप लगाया है।

शुक्रवार को पीड़ित महिला, एक्स आर्मीमैन व किसानों का जत्था हाथों में तख्त़ी लिये नारेबाजी कर आयुक्त व डीएम कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी जमीन वापस लेने की गुहार लगायी।

क्या है पूरा मामला –

पीड़ितों का कहना है कि हमारे प्लॉटों से गुजरने वाला रास्ता सार्वजनिक था, जो अब निजी बन चुका है। भाजपा नेता उसे अपना बताते हैं और वहां से निकलने नहीं देते। उन्होंने वहां से सरधना विधायक संगीत सोम (पूर्व विधायक) के नाम का पत्थर प्लेट भी उखाड़ फेंकी है। जबकि वह उस समय उनके (संगीत सोम) राज में ही बनवायी गयी थी।
पीड़ितों का कहना है प्लॉट की बाउन्ड्रीवाल भरी हुयी नींव व काली सड़कें तोड़कर गायब कर दी हैं। जिसकी वजह से हमारा 30 लाख रूपए का नुकसान हुआ है।


अगर न्याय नहीं मिला तो करेंगे सरेआम आत्महत्या

पीड़ितों का कहना है कि कई बार हम लोग शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी है। सोमेंद्र सिंह ने सार्वजनिक रास्ते पर अपना गेट तक लगवाकर हमारा रास्ता बंद कर दिया है। हमारे जीवन भर की कमाई बर्बाद हो गयी है। अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम लोग सरेआम आत्महत्या करने पर मजबूर होंगे।


सोमेंद्र सिंह पर लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी दबंगई के दम पर हमारे प्लॉटों पर कब्जा कर रखा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने कमीश्नर व डीएम से जल्द से जल्द समाधान करने की गुहार लगायी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts