Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: मुठभेड़ में दो गोकश पकड़े, एक फरार

मेरठ: मुठभेड़ में दो गोकश पकड़े, एक फरार

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस और गोकश की मुठभेड़ हुई है। एक आरोपी मेहराजुद्दीन के पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। जबकि वकील नाम का दूसरा गोकश पकड़ा गया। वहीं, सोनू नाम का तीसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।

लोहियानगर थाना पुलिस बुधवार रात गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि जिलानी गार्डन से बजोट वाले रास्ते पर गोकशी हो रही है। सूचना पर पुलिस कांबिंग करते हुए मौके पर पहुंची। तीन लोग बैल को लेकर जिलानी गार्डन से बजोट से रेल पटरी की तरफ ले जा रहे थे।

पुलिस द्वारा उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने फायर किया। गोली मेहराजुद्दीन उर्फ मेहराज पुत्र मौ रफीक निवासी चमड़ा पैठ गली नंबर 31 थाना लोहियानगर मेरठ के दायें पैर में लग गई। मेहराज उसका साथी वकील पकड़ा गया। तीसरा आरोपी सोनू अंधेरे में भाग गया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये लोग गोकशी कर गोमांस बेचकर पैसे कमाते थे। मेहराजुद्दीन उर्फ मेहराज के पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts