Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: दोस्तों ने जहर देकर की युवक की हत्या, एसएसपी ऑफिस...

Meerut News: दोस्तों ने जहर देकर की युवक की हत्या, एसएसपी ऑफिस पहुंचे आसपा कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ में फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक की मौत के मामले में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता गुरुवार को एसएसपी आफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रछोती ने बताया कि, गांव महलका का रहने वाला दीपक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। जिसे साथ काम करने वाले जतिन और मनीष घर से बुलाकर ले गए। आरोप है कि दोनों दोस्तों ने रंजिश के चलते दीपक को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा कायम नहीं किया। जिसके चलते आजाद समाज पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपियों पर मुकदमे की मांग की।

वहीं, मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी डा विपिन ताडा ने मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले दीपक का शव गांव की रोड़ के किनारे पर पड़ा हुआ मिला था। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन दीपक को अस्पताल ले गए। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, इस मामले में पीड़ित परिजनों का कहना है कि दीपक की हत्या की गई है। जबकि, पुलिस इस मामले में हत्यारोपियों पर कार्रवाई करने से बच रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts