Homeउत्तर प्रदेशMeerutसड़क हादसे में पत्रकार मुकेश की मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम...

सड़क हादसे में पत्रकार मुकेश की मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना से लावड़ अपनी बाइक पर सवार होकर मंगलवार देर रात घर लौट रहे पत्रकार मुकेश शर्मा 39 वर्ष सब्जी मंडी स्थित सड़क में हो रहे गहरे गड्ढे में पहिया पड़ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और मुकेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर रूप से घायल मुकेश को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर ले आए और बुधवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।

मोहल्ला पांडेवाला निवासी मुकेश मवाना में एक दैनिक समाचार पत्र में पत्रकार थे। प्रतिदिन की तरह मुकेश अपनी बाइक पर सवार होकर लावड़ घर लौट रहे थे।
सब्जी मंडी में हो रहे गहरे गड्ढे में पहिया पड़ जाने से मुकेश को जोर को झटका लगा और मुकेश हवा में उछलकर दूर सड़क पर सिर के बल गिर गया, जिस कारण सिर में गंभीर चोट आई।

मौके पर पहुंचे पूर्व सभासद सुभाष सैनी व अन्य लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस, परिजनों व 112 को दी। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस को दी। पुलिस अपनी जीप में लेकर मुकेश को मोदीपुरम स्थित एसडीएस अस्पताल में पहुंचे।

देर रात उपचार के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया। परिजन रात में ही बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर घर ले आए। मुकेश की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts