Homepolitics newsनवादा की घटना पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

नवादा की घटना पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

-

  • ‘ये बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर’: राहुल गांधी

बिहार: नवादा में जमीन विवाद को लेकर महादलितों के कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया है, इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने बिहार के नवादा में महादलितों का पूरा टोला जला देने की घटना को लेकर कहा कि बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर उजागर कर रहा है।

दरअसल, बिहार के नवादा से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बुधवार शाम जमीन विवाद को लेकर महादलितों के कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया। यह घटना मुफस्सिल थाना अंतर्गत मांझी टोला इलाके में हुई. इतना ही नहीं दबंगों ने इस दौरान फायरिंग भी की।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, नवादा में महादलितों का पूरा टोला जला देना, 80 से ज्यादा परिवारों के घरों को नष्ट कर देना बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर उजागर कर रहा है। अपना घर-संपत्ति खो चुके इन दलित परिवारों की चीत्कार और भयंकर गोलीबारी की गूंज से वंचित समाज में मचा आतंक भी बिहार की सोई हुई सरकार को जगाने में कामयाब नहीं हो पाए।

उन्होंने लिखा, भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के नेतृत्व में ऐसे अराजक तत्व शरण पाते हैं – भारत के बहुजनों को डराते हैं, दबाते हैं, ताकि वो अपने सामाजिक और संवैधानिक अधिकार भी न मांग पाएं. और प्रधानमंत्री का मौन इस बड़े षड़यंत्र पर स्वीकृति की मोहर है. बिहार सरकार और राज्य पुलिस को इस शर्मनाक अपराध के सभी दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई कर, और पीड़ित परिवारों का पुनर्वास करा कर उन्हें पूर्ण न्याय दिलाना चाहिए।

 


Rahul Gandhi cornered Modi government on Nawada incident

खरगे बोले- NDA की सहयोगी पार्टियों के मुंह में दही जम गया

नवादा की इस घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, बिहार के नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की ‘डबल इंजन सरकार’ के जंगलराज का एक और प्रमाण है. बेहद निंदनीय है कि करीब 100 दलित घरों में आग लगाई गई, गोलीबारी की गई और रात के अंधेरे में गरीब परिवारों का सब कुछ छीन लिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों की दलितों-वंचितों के प्रति घोर उदासीनता, आपराधिक उपेक्षा व असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देना अब चरम पर है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हमेशा की तरह मौन हैं, नीतीश जी सत्ता के लोभ में बेफिक्र हैं और NDA की सहयोगी पार्टियों के मुंह में दही जम गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts