Homeउत्तर प्रदेशMeerutसदस्यता अभियान को रफ्तार देने आए त्रिवेंद्र सिंह रावत

सदस्यता अभियान को रफ्तार देने आए त्रिवेंद्र सिंह रावत

-

– उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने शहर में कई जगह किया सदस्यता अभियान में प्रतिभाग.


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भाजपा के सदस्यता अभियान को रफ्तार देने के लिए मंगलवार देर शाम उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मेरठ पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकतार्ओं ने उनका जोरदार स्वागत हुआ।

सर्किट हाउस पहुंचने के बाद भाजपाइयों ने उन्हें मेरठ में चल रहे सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसके बाद बुधवार सुबह उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत ऊर्जा राज्य मंत्री डा सोमेंद्र तोमर, राज्यसभा सांसद डा लक्ष्मीकांत वाजपेई, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज आदि के साथ मोहनपुरी और इसके आसपास के इलाकों में पहुंचे और लोगों को भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए सदस्यता अभियान चलाया।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों को बताया कि भाजपा ही एक अकेली ऐसी पार्टी है, जो सबका साथ, सबका विश्वास और सबके विकास को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं। जिसका लाभ सभी को मिलता है। उन्होंने कहा कि चाहे हेल्थ सेक्टर हो, एजुकेशन सेक्टर हो, सड़को का निर्माण हो या अन्य योजनाएं। सभी में भाजपा सरकार ने धरातल पर उतरकर काम किया है, ताकि देश एक नई तरक्की और ऊंचाइयों पर पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि, आने वाला समय देशवासियों के लिए और बेहतर होने वाला है। क्योंकि, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नित्य नई योजनाएं लाकर भारत को शिखर पर स्थापित करने का काम कर रहे हैं।

सदस्यता अभियान से पहले उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार रात सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने पहले तो भाजपा नेताओं के साथ बैठक की और फिर अभियान को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई। जिसके चलते बुधवार सुबह पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सदस्यता अभियान को मोहनपुरी से शुरू किया। यहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की और भाजपा से जुडने की बात कही।

बता दें कि, सदस्यता अभियान के लिए पहले से ही मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह मैदान में है, इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई समेत तमाम भाजपा नेता सदस्यता अभियान की गाडी को आगे बढ़ा रहे हैं।

मंगलवार रात पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, कैंट विधायक अमित अग्रवाल समेत तमाम लोकल जनप्रतिनिधि सर्किट हाउस पहुंचे थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts