Wednesday, April 16, 2025
Homemausamसुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

– तापमान में आई गिरावट, तो शहर में कई जगह सुबह ही हो गया जलभराव।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार सुबह से ही शुरू हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और कुछ समय बाद ही बारिश शुरू हो गई। बारिश का यह दौर काफी समय तक जारी रहा।

वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार और रविवार की आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, कुछ देर की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जबकि तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन बारिश के चलते अधिकांश इलाकों में जलभराव की समस्या गहरा गई। जबकि, निचले इलाकों में भी लोगों के घरों तक पानी घुस गया। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मेरठ में शुक्रवार सुबह को हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि बारिश कुछ ही देर के लिए हुई। लेकिन तापमान में गिरावट आ गई है। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला। देखते ही देखते आसमान पर बादल छा गए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। लोग सड़क पर छाता लेकर निकले। जबकि, कुछ लोग तो बारिश का मजा लेते दिखाई दिए। जिले में 11 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि दोपहर में भी बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौनी चलती रही। जिसके चलते दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिर बारिश होने की प्रबल संभावना है। बारिश बंद होने पर बाजार गुलजार हो गए। लोगों ने सुहाने मौसम का आनंद उठाया। हालांकि रिमझिम बारिश के चलते दिल्ली रोड पर रैपिड रेल कारिडोर निर्माण के चलते कहीं-कहीं कीचड़ हो गया। हापुड़ रोड पर निमार्णाधीन पुल के पास कीचड़ होने से वैकल्पिक मार्ग से निकलने में लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments