HomeTrendingजन धन योजना योजना के दस साल पूरे, पीएम मोदी ने दी...

जन धन योजना योजना के दस साल पूरे, पीएम मोदी ने दी बधाई

-

  • देश में 53.13 करोड़ जन धन अकाउंट हैं।

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जन धन योजना को सफल बनाने के लिए काम करने वालों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह योजना वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा आज हम एक महत्वपूर्ण अवसर मना रहे हैं। जनधन के 10 वर्ष। सभी लाभार्थियों को बधाई और इस योजना को सफल बनाने के लिए काम करने वाले सभी लोगों को बधाई।पीएम मोदी ने एक्स पर कहा आज देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है-जनधन के 10 वर्ष इस अवसर पर मैं सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं। इस योजना को सफल बनाने के लिए दिन-रात एक करने वाले सभी लोगों को भी बहुत-बहुत बधाई।

जन धन योजना करोड़ों देशवासियों, विशेषकर हमारे गरीब भाई-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देने में सफल रही है।उन्होंने कहा कि जन धन योजना वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और करोड़ों लोगों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और हाशिए पर पड़े समुदायों को सम्मान देने में अग्रणी रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री जन धन योजना को आज ही के दिन 2014 में शुरू किया गया था। देश में इस समय 53.13 करोड़ जन धन अकाउंट हैं। इनमें करीब 2.3 ट्रिलियन रुपये जमा हैं। इनमें से करीब 80 फीसदी अकाउंट एक्टिव हैं। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत ही 11 करोड़ किसानों के खाते में सरकार पैसे भेजती है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts