Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बिजली के तार छूने लगे हैं कूड़े के पहाड़

मेरठ: बिजली के तार छूने लगे हैं कूड़े के पहाड़

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर में निगम की लापरवाही किसी भी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकती है। लोहियानगर कूड़ा प्लांट पर 33 केवी बिजली लाइन के नीचे लगाकर कूड़े के पहाड़ बढ़ते जा रहे हैं। यहां पर कूड़े के ढेर पर जेसीबी से लगातार कार्य किया जाता है, जो बिजली लाइन के छूने के साथ किसी भी दिन और किसी भी क्षण बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली अफसरों ने कई बार निगम अफसरों को अवगत कराया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

 

लोहियानगर में निगम ने कूड़ा निस्तारण स्थल बनाया हुआ है। यहां पर दिनों दिन कूड़े का पहाड़ बढ़ता जा रहा है। शहर भर से गाड़ियों के कूड़ा वहां डाला जाता है, जिसे कर्मचारी जेसीबी के जरिए कूड़े के ढेर पर ऊपर चढ़ाते हैं। अब स्थिति यह हो गई है कि यहां से गुजर रही बिजली लाइनों और कूड़े के पहाड़ में बहुत कम अंतर रह गया है। ऐसे में यहां कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है। बिजली कर्मचारियों की माने तो अब यहां पर कूड़े के पहाड़ के चलते फॉल्ट अटेंड करने में भी समस्या होती है।

अधिशासी अभियंता प्रथम देहात (प्रोन्नत अधीक्षण अभियंता) मुकेश कुमार का कहना है कि इस बारे में निगम अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा। बिजली आपूर्ति चालू रहती है और कर्मचारी जेसीबी मशीनों से कूड़े के पहाड़ को बढ़ाते रहते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts