Homeउत्तर प्रदेशMeerutहिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ 16 अगस्त को मेरठ बंद, संयुक्त व्यापार...

हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ 16 अगस्त को मेरठ बंद, संयुक्त व्यापार संघ ने किया आह्वान

-

  • संयुक्त व्यापार संघ ने किया 16 अगस्त को आधा दिन बंद का आह्वान।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद लगातार हो रहे हिंदुओं पर हमले का विरोध देश में बढ़ता जा रहा है। जिसके विरोध में संयुक्त व्यापार संघ (बिजेंद्र अग्रवाल-अरुण वशिष्ठ) ने 16 अगस्त को दोपहर एक बजे तक मेरठ बंद का आह्वान किया है।

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज ने बताया कि बांग्लादेश में इस समय पूरी तरह अराजकता का माहौल है। वहां पर न केवल हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। बल्कि व्यापारियों पर भी हमले हो रहे हैं। इसके विरोध में मेरठ का संयुक्त व्यापार संघ ने 16 अगस्त को दोपहर एक बजे तक मेरठ बंद का आह्वान किया है। यह आह्वान सिर्फ शहर नहीं बल्कि पूरे जनपद में किया गया है।

अजय गुप्ता ने बताया कि इस बंद में आवश्यक सेवाओं को शामिल नहीं किया गया है। दूध, सब्जी, फल आदि जरूरी सामग्री का व्यापार उसी तरह चलेगा। लेकिन पेट्रोल पंप, सिनेमाघर, मॉल सहित अन्य सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर एक बजे तक बंद रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह बंद स्वेच्छिह है, किसी पर दबाव नहीं दिया जाएगा। लेकिन व्यापारी नेता बंद की सफलता के लिए जनसंपर्क में जुट गए हैं।

वहीं दूसरी ओर संयुक्त व्यापार संघ के इस आह्वान का मेरठ व्यापार मंडल ने भी समर्थन किया है। मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल, जिला प्रमुख शैंकी वर्मा और जिला महामंत्री जगमोहन शाकाल ने बताया कि उनका संगठन संयुक्त व्यापार संघ के इस आह्वान में पूरी तरह शामिल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts