spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutकावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने...

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने की बैठक

-

  • कहा- कावड़ यात्रा में किसी भी तरह की ना बरतें लापरवाही।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। योगी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, आईजी नचिकेता झा, डीएम दीपक मीणा, सीडीओ नूपुर गोयल, एसएसपी विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात कमलेश बहादुर आदि अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों संग समंवय बैठक की।

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि, आने वाली 2 अगस्त को शिवरात्रि का पर्व है। जिसके चलते करोड़ों की संख्या में शिवभक्त कांवड़िए मेरठ और आसपास के जिलों से होकर गुजरेंगे।

उन्होंने बताया कि, यह सबसे बड़ी यात्रा है और इसमें शिवभक्त कावड़ियों को किसी प्रकार की सुविधा का सामना न करना पड़े, इसका सभी अधिकारी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने यह भी बताया जो रूट डायवर्जेंन पुलिस विभाग की तरफ से बनाया गया है, उसको ध्यान में रखते हुए कावड़ पटरी मार्ग पर किसी भी वहां को न चलने दें। जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो। जबकि, इस चीज का विशेष ध्यान रखें कि, कोई भी सड़कों पर खड़ा ना हो, जिससे जाम की स्थिति बने।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts