HomeTrendingसावन के पहले ही सोमवार को बड़ा सड़क हादसा, रोडवेज और प्राइवेट...

सावन के पहले ही सोमवार को बड़ा सड़क हादसा, रोडवेज और प्राइवेट बस की भीषण टक्कर में तीन की मौत, 49 घायल

-


रामपुर। मिलक तहसील क्षेत्र में दिल्ली-बरेली हाईवे पर सावन के पहले ही सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यूपी रोडवेज की बस से प्राइवेट बस की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। जिससे चीख-पुकार मच गई, हादसे में प्राइवेट बस के ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 49 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को मिलक सीएचसी में ले जाया गया है। नौ यात्रियों को रामपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

निजी बस हरिद्वार से श्रावस्ती जा रही थी, जबकि रोडवेज बस बरेली से दिल्ली की ओर जा रही थी। मिलक में ट्राईजंक्शन प्वाइंट पर प्राइवेट बस रॉन्ग से यूपी रोडवेज की बस में घुस गई। सड़क दुर्घटना की जैसे ही सूचना जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र की हुई तुरन्त ही डीएम एसपी मौके पर पहुंच गए।

डीएम रामपुर जोगिंदर सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। यूपी रोडवेज की सामान्य बस और प्राइवेट बस में एक्सीडेंट हुआ है। हादसे में लगभग 49 लोग घायल हुए हैं। तीन की मौत हुई है। सभी लोगों को सीएचसी मिलक में भर्ती कराया गया था, नौ लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज सुचारू रूप से कराया जा रहा है। कावंड़ यात्रा के चलते रास्ता डायवर्ट किए जाने के सवाल पर बताया कि ऐसा कुछ नहीं था। कावड़ यात्रा का समय चल रहा है, जो प्राइवेट बस आ रही थी, वह रॉन्ग साइड थी। सुबह का समय था और जहां हादसा हुआ वह ट्राइजंक्शन प्वाइंट है, जिसमें कट है। इसके चलते एक्सीडेंट हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts