spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowसीएम योगी की स्पेशल 30 से दोनों डिप्टी सीएम बाहर

सीएम योगी की स्पेशल 30 से दोनों डिप्टी सीएम बाहर

-


लखनऊ। प्रदेश भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर 30 मंत्रियों की एक टीम बनाई है, जिसमें प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम नहीं हैं। यानी कि सीएम योगी की इस टीम में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को शामिल नहीं किया गया है। सीएम योगी के स्पेशल 30 को यूपी के 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। सीएम अपने स्पेशल 30 के जरिए यूपी में होने वाले उपचुनाव के जीतने की रणनीति बनाएंगे।

यह है विधानसभावार योगी की टीम 30 के सदस्य

करहल विधानसभा में जयवीर सिंह, योगेंद्र उपाध्याय और अजीत पाल सिंह, मिल्कीपुर विधानसभा में सूर्य प्रताप शाही, मयंकेश्वर शरण सिंह, गिरीश यादव और सतीश शर्मा, कटेहरी विधानसभा में स्वतंत्र देव सिंह, आशीष पटेल और दयाशंकर मिश्र, सीसामऊ विधानसभा में सुरेश खन्ना व नितिन अग्रवाल और फूलपुर विधानसभा में दयाशंकर सिंह व राकेश सचान को जिम्मेदारी दी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts