Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: नोट डबल करने के नाम पर तांत्रिक ने ठगे दो...

Meerut News: नोट डबल करने के नाम पर तांत्रिक ने ठगे दो करोड़, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के समर गार्डन से एक तांत्रिक का अजीबोगरीब कारनामा प्रकाश में आया है तांत्रिक ने भोले भाले लोगों से डबल करने के नाम पर 2 करोड रुपए ठग लिए, पोल खुलने पर पीड़ित लोगों ने आरोपित तांत्रिक को पकड़ लिया और धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

लोहिया नगर थाना क्षेत्र समर गार्डन स्थित का रहने वाला शोएब तंत्र क्रिया का कार्य करता है। शोएब ने समर गार्डन के 60 फुटा के रहने वाले अयूब को अपने झांसे में लेकर आयोग से 90 लाख रुपए तक लिए उसके बाद आरोपी ने अलीबाग कॉलोनी के रहने वाले जुल्लु को भी नोट डबल करने का लालच दिया और जुल्लू एक करोड़ 20 लाख रुपए लेकर कुछ दिन में डबल नोट देने की बात कही। आरोपी के झांसे में लक्खीपुरा का रहने वाला इमरान भी आ गया, इमरान ने आरोपी तांत्रिक को डबल नोट के लालच में 27 लाख रुपए दे दिए।

 

मामले का खुलासा बृहस्पतिवार को हुआ जब तीनों एक साथ अपने रुपए लेने तांत्रिक के पास पहुंच गए इस दौरान तांत्रिक ने जब तीनों को एक बैग में भारी नोट दिखाकर प्रेशर में लेने का प्रयास किया इस दौरान कुछ नोट बेग से निकल गए जिसके बाद तीनों ने तांत्रिक को पड़कर उसकी धुनाई शुरू कर दी। क्योंकि बेग में नकली चूर्ण की पर्चियों में निकलने वाले नोट भरे हुए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts