HomeCRIME NEWSकोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ का आरोपी किया गिरफ्तार, कुछ दिन पूर्व बुर्का...

कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ का आरोपी किया गिरफ्तार, कुछ दिन पूर्व बुर्का पहने युवती के साथ की थी छेड़छाड़, वीडियो हुआ था वायरस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। कोतवाली थाना पुलिस को सोमवार को उसे वक्त बड़ी कामयाबी मिल गई जब बुर्का पहने युवती के साथ सारे रहा छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन पूर्व आरोपी का युवती के साथ छेड़छाड़ करते वीडियो वायरल हुआ था पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी का नाम विशाल पुत्र अरविंद ठाकुर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा कर लिया है और आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है। कोतवाली थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा।

वही एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले एक बुर्खा पहने युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो प्रकाश में आया था।

 

 

एसपी सिटी ने बताया कि वीडियो प्रकाश में आने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी, सोमवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लग गई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जल्द उसे जेल भेज दिया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts