spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingIndiGo की उड़ानों पर बारिश का असर, कंपनी ने यात्रियों को दिया...

IndiGo की उड़ानों पर बारिश का असर, कंपनी ने यात्रियों को दिया फुल रिफंड का ऑप्शन, पढ़िए खबर

-


IndiGo Flight: कंपनी ने बताया है कि उसकी मुंबई की उड़ानों पर भारी बारिश का असर हो गया। कंपनी ने कहा है कि यात्री पूरा रिफंड पाने या दूसरी फ्लाइट लेने का ऑप्शन चुन सकते हैं।

विमानन कंपनी इंडिगो की कई उड़ानें भारी बारिश के चलते प्रभावित हुई हैं। कंपनी ने इस बारे में ताजा अपडेट देते हुए कहा है कि उसकी मुंबई की उड़ानें बारिश से प्रभावित हुई हैं। कंपनी ने प्रभावित होने वाली उड़ानों के यात्रियों को पूरा रिफंड पाने या दूसरी फ्लाइट में टिकट बुक करने का विकल्प दिया है।

IndiGo ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर किया अपडेट

विमानन कंपनी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- मुंबई आने वाली और मुंबई से जाने वाली उड़ानें भारी बारिश के चलते प्रभावित हुई हैं। कोई वैकल्पिक उड़ान चुनने या पूरा रिफंड पाने के लिए इंडिगो के यात्री कंपनी के द्वारा दिए गए लिंक पर विजिट कर सकते हैं। कंपनी ने एक्स पोस्ट के साथ रिफंड व अल्टरनेट फ्लाइट के लिए स्पेशल लिंक भी शेयर किया है।

 

 IndiGo

 

कंपनी ने यात्रियों को फ्लाइट का स्टेटस चेक करने के लिए भी लिंक शेयर किया है। कंपनी का कहना है कि यात्री किसी भी तरह की तत्काल सहायता पाने के लिए उसकी ऑन-ग्राउंड टीम के साथ संपर्क कर सकते हैं।

दरअसल पूरे देश में मानसून के चलते पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई आज सुबह से भारी बारिश की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में 300 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। उसके चलते शहर में जन-जीवन पर गहरा असर हुआ है। सरकार ने स्थिति को देखते हुए आपदा राहत बल को तैनात करने का फैसला लिया है।

बीते दिनों भारी बारिश के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर भी उड़ानें प्रभावित हुई थीं। दिल्ली में बारिश के चलते टर्मिनल-1 की इमारत में छत का एक हिस्सा गिर गया था। उसके चलते टर्मिनल एक की कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा था। उस मामले में एअर इंडिया और स्पाइसजेट के अलावा इंडिगो की भी कई उड़ानें रद्द हुई थीं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts