Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपाइयों ने मनाया काला दिवस

भाजपाइयों ने मनाया काला दिवस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना तहसील रोड़ स्थित आरओ वाटर प्लांट पर बुधवार को भाजपाईयों ने काला दिवस मनाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने अपने संबोधन में कहा कि, इंदिरा गांधी द्वारा 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाकर भारत के लोकतंत्र की आत्मा पर करारा प्रहार किया था।

आपातकाल की स्थिति के बारे में आज की पीढ़ी को जागरूक करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देश प्राप्त हुए है। कहा की आपातकाल में सबसे ज्यादा जनसंघ के कार्यकर्ता जेल में बंद हुए। क्योंकि, उस समय सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल में डाल दिया जाता था। इसी बात को देखते हुए आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि अब दोबारा से आपातकाल की स्थिति ना बने, इसके लिए हमें एक होना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने कहा की भारत की राजनीति का काला अध्याय 25 जून का दिन कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उसको काले दिन के रूप में पार्टी आलाकमान ने मनाने का फैंसला लिया है, उसको हम मना रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts