Homeउत्तर प्रदेशMeerutआसानी से नहीं बल्कि लंबे संघर्ष के बाद मिली आजादी: आयुक्त सेल्वा...

आसानी से नहीं बल्कि लंबे संघर्ष के बाद मिली आजादी: आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0

-

आसानी से नहीं बल्कि लंबे संघर्ष के बाद मिली आजादी: आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0

कैम्प कार्यालय व कमिश्नरी परिसर में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण


शारदा न्यूज़, संवाददाता।


मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कैम्प कार्यालय, कमिश्नरी कार्यालय में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 ने ध्वजारोहण किया।

 

 

इस दौरान आयुक्त ने कहा कि हमें जो आजादी मिली है वह आसानी से नहीं मिली है बल्कि लंबे संघर्ष के बाद मिली है। उन्होने कहा कि आज के दिन हम अमर बलिदानियो के त्याग एवं संघर्ष को याद करते है।

 

उन्होने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम मेरठ की धरती से प्रारम्भ हुआ, यह हमारे लिए गौरव की बात है, इसलिए क्रांन्तिधरा के वासियों को देश के विकास में बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए।

इस अवसर पर राष्ट्रगान गाया गया व आयुक्त महोदया द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

वहीं इस अवसर पर अपर आयुक्त महेन्द्र प्रसाद, अपर आयुक्त शमशाद हुसैन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts