Homepolitics newsप्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने...

प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाए सवाल, बोले…

-

– उप चुनाव में प्रियंका को टिकट देकर कद कम किया: आचार्य प्रमोद कृष्णन

– आचार्य प्रमोद कृष्णन ने किया वार, बोले.. उन्हें हिंदूओं पर भरोसा नहीं


एजेंसी, नई दिल्ली। राहुल गांधी के केरल के वायनाड सीट को छोड़ने और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के निर्णय पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, प्रियंका गांधी कांग्रेस में सबसे ज्यादा लोकप्रिय चेहरा हैं उपचुनाव में टिकट देकर उनके कद को छोटा करने की कोशिश की गई है। प्रियंका गांधी जी को कांग्रेस ने वायनाड से लड़वाकर एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि उन्हें हिंदूओं पर भरोसा नहीं है। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी ने भी कांग्रेस के फैसले पर निशाना साधा।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया, राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने और उनकी बहन के वहां से चुनाव लड़ने के फैसले के बाद आज यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि परिवार की एक कंपनी है।

प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों को राहुल गांधी की कमी महसूस नहीं होने देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, मैं वायनाड को राहुल गांधी की कमी महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी, वायनाड में सभी को खुश करने की पूरी कोशिश करूंगी, एक अच्छी प्रतिनिधि बनूंगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts