HomeCRIME NEWSमेरठ: पुलिस लूट के मामले में नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित ने...

मेरठ: पुलिस लूट के मामले में नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खड़ौली निवासी एक व्यक्ति ने घर में हुई पांच लाख की लूट के आरोप में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया है। बुधवार को एसएसपी से मुलाकात करते हुए पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

 

आसिफ निवासी ग्राम खडौली ने बताया कि उसने ने अपना मकान कय्यूम प्रोपर्टी डीलर को बेचा था। जिसके बदले कय्यूम ने उसे छह जून को पांच लाख रुपये की नकद धनराशि दी थी। जिसका उसके पड़ोसी इमरान, इरशाद, इकलाख पुत्रगण पीरू निवासीगण ग्राम खडौली को पता था।

पीड़ित ने बताया कि उसका और इमरान के जीजा इस्माइल का उसके यहां आना जाना था। जब वह सात जून को दोपहर में दवाई लेने पंजाब गया तो, रात में करीब आठ बजे ये सभी लोग उसके घर में घुसे और संदूक में रखे पांच लाख रुपये चोरी कर ले जाने लगे। उसकी माता रहीशा और पिता अब्बास ने जब इन्हें चोरी करते देखा तो रोकने का प्रयास किया। जिस पर सभी ने उनके साथ न केवल मारपीट की बल्कि तमंचे से फायर कर उन्हें आतंकित करते हुए रुपये लूट कर ले गए।

इस घटना की सूचना उसने अगले दिन आठ जून को अपने घर आने के बाद कंकरखेड़ा थाना में दी, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts