Homeउत्तर प्रदेशMeerutजैन शिकंजी में पार्टनरों के बीच विवाद मामला, एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित,...

जैन शिकंजी में पार्टनरों के बीच विवाद मामला, एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित, मांगा न्याय

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। टीपी नगर क्षेत्र में हाईवे स्थित जैन शिकंजी में पार्टनरों के बीच चल रहे विवाद में अब पुलिस के एक बड़े अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित ने कप्तान से शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की।

एसएसपी ऑफिस पहुंचे पूठा गांव के रहने वाले जगदीश ने बताया कि उनका टीपी नगर क्षेत्र में हाईवे पर जैन शिकंजी के नाम से पांच बीघा जमीन में बड़ा कारोबार है। जगदीश का कहना है कि यह जमीन उन्होंने पांच साल पहले किसानों से खरीदी थी। बाद में उनके पार्टनर अपना हिस्सा लेकर अलग हो गए थे। आरोप है कि पिछले एक साल से जमीन पर अपना मलिकाना हक जताते हुए पंकज सहित कुछ लोगों ने कुछ किसानों से फर्जी बैनामा बनवाकर कोर्ट में केस डाल दिया है। पुलिस की नजर में भी यह पूरा मामला है।

जगदीश का आरोप है कि जांच के नाम पर पिछले कई महीनों से पुलिस के एक बड़े अधिकारी उन पर जमीन में पार्टनरों को भी हिस्सेदार बनाए जाने का दबाव बना रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को पुलिस की मौजूदगी में उनकी जमीन पर कब्जे की कोशिश की गई। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों से लोग घायल हुए। इसके बाद पुलिस उल्टा उनके खिलाफ ही कार्यवाही पर तुली है। पीड़ित ने उक्त पुलिस अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। जिस पर एसएसपी ने जांच और निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts