Homeउत्तर प्रदेशMeerutडीएम से मिले इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधि

डीएम से मिले इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधि

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सोमवार को इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान से आवास पर मुलाकात की। इस दौरान जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से काउंटिंग पूरी निष्पक्षता के साथ करने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व में भी चुनाव परिणाम में धांधली करने का काम किया था। जिसका जीता जागता उदाहरण चंडीगढ़ में मेयर चुनाव था।

उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी का दायित्व है कि, निष्पक्षता के साथ जनता के दिए जनादेश का सम्मान करते हुए मतगणना संपन्न कराकर परिणाम घोषित किया जाए। क्योंकि, भारतीय जनता पार्टी के लोग भ्रामक एग्जिट पोल के आंकड़ों के आधार पर जनता के बीच में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि यह स्पष्ट है जनता का जनादेश इंडिया गठबंधन के पक्ष में है। वहीं, सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मतगणना स्थल के बाहर कैंप में रहेंगे और सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

 

इस दौरान रविंद्र प्रेमी, चौधरी निरंजन सिंह , मृदुल यादव ,हिमांशु सिद्धार्थ, हर्ष वशिष्ठ, एसके शर्मा, भूप सिंह, हेम कुमार, भरत लाल यादव, शुऐब, नितिन त्यागी, वसीम अंसारी, फाजिल खान, मुमताज आलम, शाहरुख खान, डॉ० रहमानी, एहतेशाम इलाही शमिल रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts