Friday, June 27, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutनहीं मिलने वाली राहत गर्मी अभी बनेगी आफत

नहीं मिलने वाली राहत गर्मी अभी बनेगी आफत


शारदा रिपोर्टर मेरठ। जून की शुरूआत में ही गर्मी के तेवर अभी भी तल्ख बने हुए हैं। मौसम लगातार गर्म चल रहा है, बारिश न होने के चलते गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। शुरू के दो दिन तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी ऐसे ही गर्मी का असर बना रहेगा।

मई के बाद अब जून की शुरूआत में भी गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। लगातार पारा चढ़ता जा रहा है और शहरवासी हलकान हो रहे हैं। रविवार को सुबह से ही आसमान से बरस रही आग के बीच शहरवासी दिनभर हलकान रहे। शाम को सूरज ढलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। गर्मी के तेवर तल्ख होने के साथ मौसम परेशान कर रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री ऊपर चल रहा है। जबकि, रात का तापमान पांच डिग्री सामान्य से ऊपर चलने के चलते दिन और रात में मौसम पूरी तरह से गर्म बना हुआ है।

 

पहाड़ों से लेकर मैदान तक तप रही है धरती

पिछले करीब एक महीने से पड़ रही गर्मी के चलते लगातार मौसम बदला हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक धरती तप रही है। ना कूलर में चैन है, ना सी में राहत मिल पा रही है। गर्मी का असर अभी लगातार बना हुआ है। बारिश न होने के चलते मौसम ओर भी ज्यादा परेशान कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments