Homemausamमेरठ में गर्मी ने तोड़ा 49 साल का रिकार्ड, पारा 45 के...

मेरठ में गर्मी ने तोड़ा 49 साल का रिकार्ड, पारा 45 के पार पहुंचा

-

  • गर्मी के रौंद्र रुप से झुलस गए शहरवासी, रिकार्ड स्तर पर पहुंचा तापमान।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। पिछले 49 सालों में 30 मई सबसे गर्म रही है। मेरठ में गर्मी ने 49 साल का रिकार्ड़ तोड़ कर नया रिकार्ड़ बना दिया। तापमान बढ़ते हुए 45 डिग्री के पास पहृंुंच गया है। गर्मी ने त्राहिमाम मचा दिया। गर्मी के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। गर्मी का असर दिन भर बना रहा और शाम को भी गर्मी में राहत नहीं मिली।

मई में ऐसी गर्मी पहले नहीं देखी है। गर्मी ने पिछले पांच दशक का रिकार्ड तोड़ दिया है। हीट वेव के चलते पहाड़ों से लेकर मैदान तक तप गए है। नौतपा में पड़ रही भीषण गर्मी ने चेहरा भी झुलस गया है। गर्मी का रौद्र रूप बढ़ता ही जा रहा है। गर्मी ने मेरठ में पिछले 49 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।

1975 में 9 मई को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया था और 2024में ३० मई को 44.6 डिग्री रिकार्ड़ किया गया है, जो पिछले पांच दशक में सबसे ज्यादा गर्म रहा है। गर्मी और हीटवेव के चलते त्वचा भी झुलसने लगी ही है।

इस समय घर से बाहर निकलते समय गर्मी नौतपा में और भी तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया है। गर्मी में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया और मेरठ का एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंचा है। बृहस्पतिवार को मेरठ का एक्यूआई 260 दर्ज किया गया। जबकि शहर में जयभीमनगर 336, गंगानगर 238, पल्लवपुरम 206, बेगमपुल 220, दिल्ली रोड 240 दर्ज किया गया। पिछले चौबीस घंटे में एनसीआर में गर्मी के साथ प्रदूषण में भी तेजी से बढोतरी हुई है।

तरल पदार्थों का सेवन करें

नारियल पानी और नीबू पानी व ग्लोकूज का अधिक सेवन करे जरुरी काम से ही घर से बाहर निक ले, अत्यधिक गर्मी में घर में ही रहे।

बढ़ते तापमान का ये होता है असर

अगर तापमान 43 डिग्री पर है तो ह्दय और फेफडों मेंं दिक्कत बढ़ जाती है। अगर तापमान 44 डिग्री पर है तो लोगों को बेहोशी, चक्कर या घबरहाट जैसी शिकायते होती है। अगा तापमान 45 डिग्री पर पहुंचने पर लोगों के ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या बढ़ जाती है और हालत खराब होने लगती है। 45 से 50 डिग्री तक तापमान रहता है तो मांसपेशियां पूरी तरह से जवाब देती है और शरीर के लिए भी घातक हो जाता है।

बढ़ती गर्मी में इन चीजों का रखे ध्यान

  • घर से बाहर निकले तो छाता लगाकर निकले
  • आंखों में सन ग्लास का उपयोग करे
  • दिन में कई बार पानी का सेवन करे, ठंडा पानी न पिए

 

1975 में 9 मई को तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया है। इसके बाद 30 मई सबसे ज्यादा गर्म रही है, पिछले 49 सालों में मेरठ में गर्मी ने नया रिकार्ड़ बनाया है। अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे है। इस बार मानसून के अच्छे रहने के आसार और समय से ही मानसून पहुंचेगा। अभी गर्मी का आमजन और पशु पक्षी को भी बचने की जरुरत है। – डॉ यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts