Homeउत्तर प्रदेशMeerutट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम, हर जगह जाम

ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम, हर जगह जाम

-

  • शहर के हर चौराहे और मार्ग पर रोजाना जाम से जूझ रहे हैं लोग

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। शहर में जाम के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस एक जगह जाम मुक्ति का दावा करती है तो अगले ही दिन दो जगह जाम की विकट समस्या पैदा हो जाती है। ऐसे में शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह अस्तव्यस्त होने से लोग परेशान हो रहे हैं।

शहर में सबसे ज्यादा जाम इस समय कचहरी पुल पर लग रहा है। यहां के हालात ऐसे हैं कि घंटो तक जाम की स्थिति बनी रहती है और लोग गर्मी में जाम से जूझते रहते हैं। लेकिन पुलिस इसके लिए आज तक कुछ नहीं कर पाई है।

ट्रैफिक पुलिस ने हापुड़

अड्डा चौराहा को तो जाम मुक्त कर दिया, लेकिन इसके चलते गांधी आश्रम चौराहा से सूरजकुंड की तरफ जाने वाला मार्ग और सूरजकुंड से स्पोर्टस मार्किट जाने वाले मार्ग पर जाम लगना शुरू हो गया। इसके अलावा जलीकोठी, जिला अस्पताल रोड, बुढ़ाना गेट सभी पर जाम की स्थिति बनी रहती है।

जेलचुंगी मार्ग से शाम को निकला मुश्किल: जेल चुंगी से परीक्षितगढ़ जाने वाले मार्ग पर प्रभात नगर मोड़ के पास करीब दो सौ मीटर का क्षेत्र पिछले लंबे समय से जाम से जूझ रहा है। यहां पर शाम के समय तो निकला ही मुश्किल होता है। क्योंकि मुख्य मार्ग के दोनों तरफ दुकानों के आगे सब्जी वाले ठेला और फड़ लगाकर बैठ जाते हैं। उनके आगे सब्जी लेने वाले लोग अपने वाहन खड़ा कर देते हैं। जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन जाम में फंस जाते हैं। लेकिन यहां के जाम को लेकर अभी तक प्रशासन ने कुछ नहीं किया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts