Friday, June 27, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ जेल में बंद साजिद नामक बंदी की अचानक मौत, मचा हड़कंप

मेरठ जेल में बंद साजिद नामक बंदी की अचानक मौत, मचा हड़कंप


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ जेल में बंद लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के रहने वाले साजिद नामक बंदी की सोमवार अचानक मौत हो गई जिसके बाद जेल में हड़कंप मच गया। वहीं घटना के बाद पुलिस जांच कर रही है।

दरअसल, थाना लिसाड़ी गेट का रहने वाला साजिद गौकशी के एक मामले में मेरठ जेल में बंद था। हालांकि, बताया जा रहा है कि उसका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक था। लेकिन, अचानक सोमवार को साजिद की मौत हो गई। इसके बाद जेल के कैदियों में हड़कंप मच गया।

वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी साजिद की मौत के मामले में जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments