Homeउत्तर प्रदेशBijnorयूपी में भाजपा को सभी सीटों पर हराएंगे: अखिलेश यादव

यूपी में भाजपा को सभी सीटों पर हराएंगे: अखिलेश यादव

-


बिजनौर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज नजीबाबाद के हर्सवाड़ा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही जनसभा की तैयारी में जुटे थे। लोकसभा चुनाव के नगीना सुरक्षित सीट के सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी मनोज कुमार के पक्ष में अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनी हार और सीटों के बारे में नहीं सोचा। जब लोग सीटों का आकलन करने लगे तो उन्होंने कहा, आपने कांग्रेस को इतनी सीटें दे दीं? मैंने कहा कि मुझे तो लानी ही पड़ेगी गठबंधन में और इसलिए मैंने कांग्रेस को 17 सीटें दी हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम यूपी में सभी 80 सीटों पर बीजेपी को हराएंगे… वे 400 सीट जीतने नहीं जा रहे हैं, बल्कि उन्हें खोने जा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि आप लोग उन्हें 400 सीटों पर हराकर एक संदेश देंगे।

 

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह बुधवार को नगीना में अखिलेश यादव के साथ रहे। उन्होंने अखिलेश के साथ मंच साझा किया। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा इस देश में संविधान खत्म करना चाहती है। आरक्षण खत्म करना चाहती है। चुनाव खत्म करना चाहती है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts