Homemausamमौसम में बदलाव आने से दिन और रात के तापमान में गिरावट

मौसम में बदलाव आने से दिन और रात के तापमान में गिरावट

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। पहले चरण के मतदान पर तेज हवाओं के साथ बादल छाने व बारिश होने की संभावना है। 18 अप्रैल को फिर एक प​श्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिस कारण मौसम फिर से करवट बदलेगा। मंगलवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला और धूप निकली। हालांकि, बीच बीच में आसमान पर बादलों का डेरा नजर आया। दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

15 अप्रैल तक मौसम में बदलाव आने से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। तापमान के छह डिग्री लुढ़कने से शहरवासियों ने गर्मी से राहत महसूस की थी। लेकिन, मंगलवार से मौसम साफ होने के चलते तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई और दिन का तापमान बढ़कर 36 डिग्री के पास पहुंच गया। साथ ही रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 21 डिग्री के पास पहुंच गया। तापमान में बढ़ोतरी होने से फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो 18 अप्रैल से एक ओर प​श्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिस कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 19 से 21 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

कृ​षि विवि​ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो दिन अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। 19 से बारिश के आसार है। मेरठ में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अ​​धिकतम तापमान 35.8 डिग्री से​ल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 से 12 किमी प्रतिघंटा रही। वहीं, शहर के एक्यूआई स्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मेरठ का एक्यूआई 132 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 112, गंगानगर में 141, पल्लवपुरम में 142, दिल्ली रोड 155, बेगमपुल 160 एक्यूआई दर्ज किया गया।

पांच दिनों का तापमान

दिनांक        तापमान

12 अप्रैल     37.1
13 अप्रैल     36.6
14 अप्रैल     30.6
15 अप्रैल     34.0
16 अप्रैल     35.8

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts