Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा के खिलाफ मजबूत प्रत्याशी का देंगे साथ: श्रीकांत

भाजपा के खिलाफ मजबूत प्रत्याशी का देंगे साथ: श्रीकांत

-

  • श्रीकांत त्यागी ने बनाई राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नाम से अपनी पार्टी

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। नोएडा अपार्टमेंट के मामले के बाद चर्चा में आए श्रीकांत त्यागी ने अब राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल नाम से नई पार्टी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने घोषणा की कि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल भाजपा के खिलाफ मजबूत प्रत्याशी का साथ देगा। खतौली उपचुनाव के संदेश को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। दावा किया कि 19 सीटों पर त्यागी-भूमिहार-ब्राह्मण समाज का वोट निर्णायक भूमिका में है।

मेरठ पहुंचे श्रीकांत त्यागी ने गढ़ रोड स्थित सात फेरे रेस्टोरेंट में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल नाम से नई पार्टी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि त्यागी ब्राह्मण समाज एकजुट होकर मतदान करेगा, डटकर मुकाबला करेगा।

उन्होंने चुनाव आयोग से देर से पार्टी को मान्यता मिलने के कारण चुनाव मैदान में नहीं उतरने की बात कही। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि त्यागी समाज शंख नहीं बजाता, परशुराम का वंशज है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts