Homeउत्तर प्रदेशMeerutमहामंडलेश्वर महेंद्र दास को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

महामंडलेश्वर महेंद्र दास को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

-

– सदर बाजार थानाक्षेत्र के वेस्ट एंड रोड का मामला,
– बालाजी मंदिर के महामंडलेश्वर को फोन पर मिली धमकी।


शारदा रिपोर्ट मेरठ। अखिल भारतीय श्री पंच र्निमोही अखाड़े के महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज को फोन करके किसी ने पांच लाख की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर शरीर में पीतल भरने की धमकी भी दी गई है। जिसके बाद महामंडलेश्वर की ओर से सदर थाने में तहरीर दी गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

सदर थाना क्षेत्र के बैंकर्स स्ट्रीट के रहने वाले महेंद्र दास महाराज के मुताबिक शनिवार को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी साथ ही धमकी दी कि यदि रंगदारी नहीं दी तो शरीर में पीतल भर दिया जाएगा। पहले तो महामंडलेश्वर ने इसे हल्के में लिया, लेकिन आरोपी ने बार बार कॉल करके धमकी भरे लहजे में मांग दोहराई तो वह थाने पहुंचे। पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

सीओ कैंट प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts