spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutदरोगा को पटका पहनाने में 25 पर मुकदमा दर्ज

दरोगा को पटका पहनाने में 25 पर मुकदमा दर्ज

-


मेरठ। दरोगा के द्वारा भाजपा का पटका पहनने और उनके पक्ष में प्रचार करने के मामले में पार्षद सहित दो दर्जन भाजपा कार्यकतार्ओं के खिलाफ टीपीनगर थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पार्षद ने जबरन दरोगा के गले में भाजपा का पटका डाल दिया और वीडियो वायरल कर दी।

तीन दिन पूर्व मेरठ हापुड़-लोकसभा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान टीपीनगर के दरोगा पर गले में भाजपा का पटका पहनकर उनका प्रचार करने का आरोप लगा था। जिसकी वीडियो भी वायरल हो गई थी। आरोप लगने के बाद एसएसपी ने दरोगा हरीश कुमार गंगवार को निलंबित कर दिया था। बुधवार को दरोगा ने टीपीनगर थाने में वार्ड 35 की पार्षद पूनम गुप्ता सहित कुल 25 भाजपा कार्यकतार्ओं के खिलाफ तहरीर में बताया कि चुनाव प्रचार में उनकी डयूटी लगी थी।

 

इस दौरान कुछ भाजपा कार्यकतार्ओं ने उनके गले में जबरन भाजपा का पटका पहना दिया और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद पुलिस कप्तान ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी टीपीनगर जितेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts