Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: एसएसपी आवास पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

मेरठ: एसएसपी आवास पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। जमीनी विवाद में दबंगों द्वारा लगातार मारपीट करने और पुलिस द्वारा सुनवाई न होने से नाराज हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी का रहने वाला नरेंद्र कुमार शुक्रवार सुबह एसएसपी आवास पहुंच गया। इस दौरान कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही नरेंद्र ने अपने ऊपर तेल छिड़क लिया और आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान पास खड़े पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिन्होंने नरेंद्र के हाथ से तेल की बोतल छीनी और उसे सिविल लाइन थाने ले गए।

पीड़ित नरेंद्र कुमार का कहना है कि उसके पास 58 बीघा जमीन है। जिसे सुंदर शर्मा, पवन गुर्जर और अन्य दबंग लोग हथियाना चाहते है। आरोप यह भी है कि सुंदर शर्मा और पवन गुर्जर कई बार नरेंद्र पर जानलेवा हमला कर चुके है। जिसमें वह बाल बाल बचा। लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। जिसके चलते वह परिजनों के साथ एसएसपी आवास पहुंचा और जान देने की कोशिश की।

वहीं, इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह साजवान ने मामले की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts