Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने भरा पर्चा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य...

भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने भरा पर्चा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रहे मौजूद

-

 – प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अरुण गोविल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सतेंद्र सिसोदिया, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जयकरण गुप्ता, चरण सिंह लिसाड़ी , मनोज पोसवाल आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

 

https://shardaexpress.com/deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-will-hold-a-public-meeting-in-meerut-today-preparations-completed/

 

मेरठ के शुभकामना बैंक्वेट हाल में आयोजित नामांकन जनसभा में महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, उर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदीजी ने राम देकर जो खुशी दी है वो मेरठ के इतिहास को बदल देगी। ये सुनकर पूरा हाल जयश्री राम के नारे से गूंज उठा।

-शुभकामना बैंक्वट हाल में आयोजित नामांकन जनसभा में उपस्थित भाजपा नेता और कार्यकर्ता।

उन्होंने कहा प्रत्याशी अरुण गोविल को जितवाने के लिए सबको घर से निकलना होगा। इस बार भी ताकत दिखवानी होगी। क्रांतिकारी धरती में अरुण गोविल वापस आए हैं। इनको जितवाना होगा।

उर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने शुभकामना बैंक्वेट हॉल में कहा कि 2014 का रिकॉर्ड तोड़ना है। मोदीजी के सपने को पूरा करना है। पूर्व विधायक सतवीर त्यागी ने कहा कि जो उम्मीदवार हमारे बीच आए है जो रामायण में राम बने थे उनको एतिहासिक जीत दिलवाने की कृपा करें और मोदी का सपना पूरा करें।

 

 

 

खबर अभी अपडेट पर है…

Related articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts