HomeCRIME NEWSमेरठ: रेलवे ट्रैक पर मिली रेलवे गार्ड की लाश, जांच में जुटी...

मेरठ: रेलवे ट्रैक पर मिली रेलवे गार्ड की लाश, जांच में जुटी पुलिस

-

मेरठ: रेलवे ट्रैक पर मिली रेलवे गार्ड की लाश, जांच में जुटी पुलिस

  • सूचना मिलने पर परिजनों में मचा कोहराम।


शारदा न्यूज़, संवाददाता।


मेरठ। दौराना थाना क्षेत्र के मंगलम फार्म हाउस दशरथपुर के पीछे रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव की शिनाख्त की तो उसके पास कार्ड मिला। पहचान अशोक उम्र 40 वषर् पुत्र रामकिशन निवासी सकोती थाना दौराला के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पता चला कि अशोक नाइट शिफ्ट में रेलवे ट्रैक पर गार्ड का काम करता था। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा है या हत्या इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

दरअसल बता दें घटना सकौती निवासी अशोक पुत्र रामकिशन सकौती रेलवे लाइन पर बने कंट्रोल रूम में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता था। गुरुवार सुबह दूसरा सुरक्षा कर्मी मदारीपुर निवासी कपिल कुमार डयूटी पर पहुंचा तो अशोक का शव पड़ा देखा।

जानकारी के अनुसार अशोक का शव देख कपिल ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts