HomeEducation Newsगावों के स्कूली बच्चों को बांटे कंप्यूटर व किताबें

गावों के स्कूली बच्चों को बांटे कंप्यूटर व किताबें

-

– कुलपति ने पांच गांवों के बच्चों को दी कंप्यूटर की जानकारी
– उन्नत भारत योजना में जारी रहेंगे इस तरह के कार्यक्रम


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के उन्नत भारत प्रकोष्ठ ने विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए पांच गांवो के प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को कंप्यूटर सिस्टम एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने गांवों से कंप्यूटर सिस्टम व पुस्तक प्राप्त करने आए प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को कंप्यूटर की उपयोगिता और इस्तेमाल करने की जानकारी दी।

इन गांवों के प्रधानों को दिए सौंपे गए कंप्यूटर व किताबें

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जिले के भदौड़ा के गांव की प्रधान गुड्डी देवी, मीरपुर की प्रधान मनोज देवी, सिखेड़ा की प्रधान संगीता चौटाला, लालपुर के प्रधान दीपक कुमार एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंगल सेन मालिक, कपिल कुमार, दीपक चौहान, प्रवीण कुमार, बृजपाल सिंह समेत गांवों के प्राथमिक विद्यालयों के छात्र व शिक्षक विवि के बृहस्पति भवन पहुंचे।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल ने कहा कि संस्था द्वारा इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी चलाए जाएंगे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में जो भी नई टेक्नोलॉजी डेवलप हो रही है उसे समय-समय पर गांव तक पहुंचाया जाएगा। संकाय अध्यक्ष टेक्नोलॉजी प्रो. संजय कुमार भारद्वाज ने इस पहल को एक उत्कृष्ट कार्यक्रम बताया।

वहीं, कार्यक्रम समन्वयक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि संस्थान के फाइनल ईयर के विद्यार्थी प्राइमरी स्कूल के बच्चों को कंप्यूटर सिखाने जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन निधि चौहान ने किया।

इस अवसर पर अमन कुमार, प्रत्यूष, डॉ. कुमकुम चौधरी, डॉ. शोभित सक्सेना, डॉ. जेआर बेंथम, अंजू अरोड़ा, प्रियंका सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts