Homeउत्तर प्रदेशMeerutपॉलिसी के नाम पर 58 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी, पढ़िए खबर

पॉलिसी के नाम पर 58 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी, पढ़िए खबर

-

– दान देने का झांसा देकर 7.5 लाख रुपये ठगे


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। बीमा पॉलिसी के नाम पर एक व्यक्ति से 58 लाख से ज्यादा की ठगी कर ली गई। अभी भी आरोपी से 7 लाख रुपये की मांग की जा रही है। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोदीपुरम के अंसल टाउन निवासी प्रमोद कुमार सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 2021 में वह विकास कुमार चौहान के संपर्क में आए। इनसे एक बीमा पॉलिसी ली। इसके बाद कई पॉलिसी उन्होंने इस व्यक्ति से लीं। पता चला है कि पॉलिसी के जो प्लान उन्हें बताए गए थे, वह नहीं हैं। यह व्यक्ति पहले खुद को कंपनी का प्रोसेस मैनेजर बताता था। अब जोनल हेड बताता है। 20 फरवरी तक उनके फोन से बात हुई।

अब उनका नंबर स्वीच आॅफ या आउट आॅफ रेंज बताता है। इन लोगों के कहने पर उन्होंने म्युचल फंड में भी निवेश किया। लेकिन इन्होंने कभी कोई कागजात नहीं दिया। वह 58 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी हुई है।

30 हजार डॉलर दान देने का झांसा देकर 7.5 लाख रुपये ठगे
30 हजार डॉलर दान देने का झांसा देकर युवक से 7.5 लाख रुपये साइबर ठगों ने हड़प लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेलवे रोड साबुन गोदाम निवासी अंकित गोयल ने बताया कि उसके पास एलीना बेन नाम से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। एलीना बेन ने बच्चों के लिए 30 हजार डॉलर दान देने और कुछ सामान भेजने की बात कही थी। जिस पर उन्होंने सहमति जता दी।

 

छह फरवरी को उनके पास फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को कस्टम अधिकारी अंकिता शर्मा बताया। कहा कि बॉम्बे एयरपोर्ट पर आपका पार्सल आया है। जिस पर 26,500 रुपये पेनल्टी एक बैंक खाते में डालने के लिए कहा। उन्होंने बैंक खाते में रुपये डाल दिए। इसके कई बार झांसा देकर उनसे विभिन्न बैंक खातों में 7.65 लाख से ज्यादा रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। इसके बाद भी आरोपी पैसों की मांग कर रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts