Homeउत्तर प्रदेशMeerutपंचायत में पत्नी को दे दिया तीन तलाक

पंचायत में पत्नी को दे दिया तीन तलाक

-

– पत्नी को जबरन डेढ़ लाख रुपये देकर परिवार के साथ चला गया पति


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। टीपीनगर में विवाहिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की मांग की है। पीड़िता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगात हुए कहा कि वह कई बार थाने के चक्कर काट चुकी है लेकिन पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।

टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने डेढ़ लाख की रकम लेकर पति का पीछा छोड़ने की बात से इनकार किया तो भरी पंचायत में पति उसे तीन तलाक देकर फरार हो गया। आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

मलियाना के इस्लामनगर की रहने वाली रूबी ने बताया कि उसका निकाह चार साल पहले गाजियाबाद जिले के रहने वाले अशरफ के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। इसके चलते उसने पति सहित अन्य ससुराल वालों के ऊपर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।

पीड़िता रूबी का कहना है कि 15 जनवरी को रिश्तेदारों ने उसके घर पर एक पंचायत बुलाई, जिसमें पति अशरफ ने डेढ़ लाख रुपये लेकर रूबी पर खुद को छोड़ देने का दबाव बनाया। लेकिन, जब रूबी पति के साथ ही रहने की बात पर अड़ी रही तो भरी पंचायत में उसे तीन तलाक देकर अशरफ अपने परिवार के साथ चला गया।

पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में वह कई बार अधिकारियों की चौखट पर चक्कर काट चुकी है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। टीपीनगर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts