Homeउत्तर प्रदेशMeerutअंडर-16 हॉकी खिलाड़ी बच्चों ने दिखाया अपना दमखम

अंडर-16 हॉकी खिलाड़ी बच्चों ने दिखाया अपना दमखम

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। हॉकी को सही प्लेटफार्म देने एवं उनमें छिपी प्रतिभा बाहर लाने के उद्देश्य से सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर मैदान पर सोमवार हॉकी प्रतियोगिता मैच का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पहला मैच कृष्ण वाटिका एवं शिवाया एकादश संग खेला गया। शिवाया एकादश ने कृष्ण वाटिका को 2-1 से हरा जीत दर्ज की वही दूसरा मुकाबला एसडी रेड एवं एमके एकेडमी संग खेला गया। रोमांचक खेल गए मैच में एसडी रेड टीम ने एमके एकेडमी टीम को 4-2 से पराजित कर फाइनल मैच जीता। विजेता टीम की ओर से अनुराग चौहान, कृष्णा, संस्कार , अर्पित शर्मा ने अपनी टीम के लिए गोल दागे।

वहीं पराजित टीम की ओर से सक्षम शर्मा , सुधांशु ने अपनी टीम के लिए गोल किए। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गोयल ने बच्चों के खेल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया

 

 

इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह आदि मौजूद रहे। मैच के निर्णायक कौशल चौधरी, भवेश कौडिन्य रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts