HomeCRIME NEWSमेरठ: गैंगस्टर ने हथियारों के संग बनाई रील, ताबड़तोड़ फायरिंग करते वीडियो...

मेरठ: गैंगस्टर ने हथियारों के संग बनाई रील, ताबड़तोड़ फायरिंग करते वीडियो वायरल

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। एक गैंगस्टर का हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। गैंगस्टर क्षेत्र में खौफ फैलाने को लेकर हथियारों का भी प्रदर्शन कर रहा है। गैंगस्टर ने अलग-अलग हथियारों से करीब 100 राउंड फायरिंग कर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गैंगस्टर टीपीनगर थाना क्षेत्र के रोहटा रोड का रहने वाला बताया जा रहा है।

क्षेत्र के लोगों ने वीडियो को मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश पुलिस को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग भी की है। वायरल वीडियो और फोटो संज्ञान में आने पर पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित रोहटा रोड के रहने वाले एक गैंगस्टर का ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का वीडियो सोशल वायरल हो रहा है। आरोपी गैंगस्टर हथियारों का प्रदर्शन भी कर रहा है। वीडियो और फोटो संज्ञान में आने पर क्षेत्र के लोग दहशत में है। फायरिंग करने वाले आरोपी का नाम कुलदीप बताया जा रहा। क्षेत्र के लोगों के अनुसार आरोपी गैंगस्टर है और आरोपी पर दर्जनों मुकदमे में भी कायम है। हालांकि वीडियो और हथियारों के साथ फोटो संज्ञान में आने पर टीपीनगर थाना पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है और आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।

टीपीनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि एक वीडियो और कुछ फोटो संज्ञान में आए हैं। वीडियो फोटो की जांच कराई जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts