Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलंदशहर: दहेज मांगने पर दुल्हन ने निकाह से किया इंकार

बुलंदशहर: दहेज मांगने पर दुल्हन ने निकाह से किया इंकार

-

– बारात बैरंग लौटी, 5 लाख मांगे थे


बुलंदशहर। जनपद के ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज मांगने पर दुल्हन ने निकाह करने से इनकार कर दिया। वहीं बारात बैरंग लौट गई। खुर्जा क्षेत्र के गांव कमालपुर से बारात आई थी। बताया गया कि दहेज में अन्य सामान के साथ 5 लाख रुपए की नकदी देना भी तय किया गया था।

दुल्हन पक्ष 3 लाख रुपए का ही इंतजाम कर पाया। इस बात पर विवाद हो गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई और दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया। दूल्हा पक्ष 2 लाख रुपए और दिए जाने की मांग पर अड़ा रहा। जिस पर दुल्हन को इसकी जानकारी हुई तो उसने निकाह करने से इनकार कर दिया।

वहीं बारात वह बैरंग लौट गई। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दुल्हन पक्ष की ओर से कोई तहरीर हीं दी गई है। दहेज की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts