Homeउत्तर प्रदेशMeerutमास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

-

– विधायक अमित अग्रवाल ने किया शुभारंभ


मेरठ। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित मास्टर्स
बैडमिंटन चैम्पियनशिप में प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया। इस मौके पर आयोजन सचिव पंकज सिंह एवं अमित सिंह संस्थापक सुपर स्मैश बैंडमिंटन एकेडमी द्वारा फूलों का बुके देकर उनका स्वागत किया गया।

इनके अलावा चैंपियनशिप में मौजूद पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन एवं अर्जुन पुरस्कार प्राप्त अभिन श्याम गुप्ता का भी जिला बैडमिंटन संघ सचिव राजेश चौधरी ने सम्मान किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र चौधरी, बालेश गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष जि.बैंड संघ) समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

जिला बैडमिंटन संघ के अवैतनिक सचिव राजेश चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर उ प्र (वैटरन) बैडमिंटन टीम पुरुष एवं महिला का चयन किया जायेगा। यह प्रतियोगिता 35+ वर्ग से लेकर 80 वर्ष तक के लिए थी। चयनित के खिलाडी आगामी 16 मार्च से पंचकूला में होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts