Homeउत्तर प्रदेशMeerutजिला सैनिक बंधु की बैठक 22 को

जिला सैनिक बंधु की बैठक 22 को

-


शारदा रिपोर्ट

मेरठ। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन राकेश शुक्ला ने बताया कि पूर्व सैनिकों एवं शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु की फरवरी 2024 की मासिक बैठक जिलाधिकारीकी अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवॅ पुनर्वास कार्यालय मेरठ के मींटिग हाल में आयोजित की जायेगी ।

उन्होने जिला सैनिक परिषद कार्यकारिणी मेरठ व जिला सैनिक बन्धु मेरठ के पदेन व गैर सरकारी सदस्यों से उक्त बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है। उन्होने जनपद मेरठ के पूर्व सैनिकों/शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों को सूचित करते हुये बताया कि अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु 20 फरवरी 2024 तक अपना प्रार्थना-पत्र कार्यालय की मेल पर या कार्यालय में हस्तगत करा दे। जिन भूतपूर्व सैनिको की प्रशासन से जमीन व पुलिस सम्बन्धित समस्यायें है वे बैठक में आ सकते हैं। 22 फरवरी 2024 को कार्यालय में पब्लिक डिलिंग नही की जायेगी, केवल बैठक से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्र पर ही विचार किया जायेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts