Homeउत्तर प्रदेशBaghpatबागपत: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

बागपत: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

-


बागपत। जनपद में मेरठ-बागपत हाईवे पर हिंडन नदी पुलिस चौकी के समीप ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

बिनौली थाने के जिवाना गुलियान गांव निवासी साबिर अपनी पत्नी अफसाना और बेटे अर्श के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी सुसराल में डासना, गाजियाबाद जा रहा था। जैसे ही वे बालैनी हिंडन नदी पुलिस चौकी के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें साबिर और अफसाना की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा अर्श गंभीर रूप से घायल हो गया।

उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को बालैनी के देव भूमि हॉस्पिटल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts