Homeउत्तर प्रदेशMeerutसंजीव बालियान ने किया पशु आरोग्य मेले का उद्घाटन, छह हजार पशुओं...

संजीव बालियान ने किया पशु आरोग्य मेले का उद्घाटन, छह हजार पशुओं का हुआ पंजीकरण

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सरधना विकास खंड के दादरी गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव कुमार बालियान द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरा उन्होंने गो पूजन करने के साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय और मा सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

मेले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा मोबाईल वैटनरी यूनिट, बहुउददेशीय सचल चिकित्सा वाहन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन, एवं सैक्स सोर्टिङ सीमेन से उत्पन्न होने वाले मादा बच्चों एवं किसान केडिट कार्ड (पशुपालन घटक) कुक्कुट विकास नीति-2022 आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी द्वारा पशुपालक दिग्दर्शिका का विमोचन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने पशुपालको की आय बढ़ाने के लिए सरकार के प्रयासों को लेकर जानकारी दी।

 

संजीव बालियान ने किया पशु आरोग्य मेले का उद्घाटन, छह हजार पशुओं का हुआ पंजीकरण

 

मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने मेले में नूपुर गोयल ने मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए पशु चिकित्सा, शल्य पशु चिकित्सा, टीकाकरण एंव दवाईया वितरण स्टॉलों का निरीक्षण किया। मेले के विशिष्ट अतिथियों के रूप में पहुंश्े जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला अध्यक्ष भाजपा शिव कुमार राना, अध्यक्ष कॉपोरेटिव बैंक विमल शर्मा, मृगेन्द्रपाल सिंह, अंकित मोतला, प्रवीण मोलता, संतोष मलिक, डॉ. नीरज कुमार गुप्ता, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. राजेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रवजलित कर गोष्ठी का शुभारम्भ किया गया। मेले में कुल 6072 पशुओं का पंजीकरण किया गया जिसमें पशु चिकित्सा, शल्य पशु चिकित्सा, गर्भ परीक्षण, टीकाकरण, कृमिनाशक दवापान, बांझपन चिकित्सा आदि का कार्य किया गया।

मेले में आये पशुपालको को गौरव चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा इतने बड़े स्तर पर पशु चिकित्सकों को एक स्थान पर लाकर जो कार्य किया है वह सरहानीय है। गोष्ठी में मौजूद रहे कृषि विज्ञान केन्द्र एंव सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविधालय के वैज्ञानिकों पशुपालको की समस्याओं का समाधान किया गया। मेले में मंडल के लगभग 40 पशु चिकित्साधिकारी-उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

मेले का आयोजन डॉ. शरद कुमार शर्मा, डॉ. संजीव चौधरी, डॉ. निलय कुमार, डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सरदूल सिंह, सुधीर राठी व राहुल सोम, संदीप सिंह कुशवाहा व विभागीय कार्मिको द्वारा किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts