Homeउत्तर प्रदेशMeerutचौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर भंडारे का आयोजन

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर भंडारे का आयोजन

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। देश के पहले प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिये जाने की खुशी में शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ द्वारा कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने हवन किया गया। हवन के बाद सुबह से लेकर शाम तक आने जाने वाले राहगीरों, किसानों व मजदूरों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ मेरठ के समन्वयक व भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई के सदस्य बृजेश तोमर और प्रो. राधेश्याम तोमर आदि ने मिलकर किया।

भंडारे से पूर्व डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई, बृजेश तोमर, प्रो. राधेश्याम तोमर, विजयपाल सिंह, प्रो. पूर्ण उज्जवल, प्रो. वीरेंद्र कुमार, प्रो. योगेश कुमार, प्रो. राहुल उज्जवल, कुक्कू, शिवकुमार पंवार व संगीत पंवार आदि ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह में मिष्ठान वितरण के साथ राहगीरों, किसानों व मजदूरों को भोजन कराया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, स्वर्गीय स्वामी नाथन एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की घोषणा कर जन भावनाओं को छू लिया है। अब 2024 का चुनाव कांग्रेस मुक्त चुनाव होगा।

वहीं, इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए बृजेश तोमर ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह भारत रत्न के वास्तविक अधिकारी थे परंतु पूर्व की सरकारों ने जन भावनाओं की अवहेलना करते हुए अपने पारिवारिक सदस्यों को भारत रत्न प्रदान किया, जो कि गलत था। आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न प्रदान कर किसानों को बहुत बड़ा संदेश दिया है।

प्रो. राधेश्याम तोमर ने कहा कि हम केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हैं, इसी खुशी में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान शहर विभिन्न शिक्षाविद प्रो. पवन कुमार, प्रो. मनोज सिवाच, कमल बालियान, रविंद्र ढाका, डॉ. विनय आर्य, सुधीर कुमार, ओमपाल सिंह, संजय शर्मा, सुनील कुमार व राजू पाल आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts