Homeउत्तर प्रदेशMeerutकिसानों के हक के लिए लड़ रहा लोकदल: चौ. विजेंद्र सिंह

किसानों के हक के लिए लड़ रहा लोकदल: चौ. विजेंद्र सिंह

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर लोकदल संघर्ष कर रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक दल की ही मांग को पूरा नहीं किया, बल्कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान देकर देश के किसानों को सम्मान देने का काम किया है। इसके लिए लोक दल का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करता है।

चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि लोकदल किसानों के सम्मान की लड़ाई लड़ने में सबसे आगे रहा है। और भविष्य में भी इस प्रकार ही लड़ाई लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान दिलाने की मांग को लेकर उनकी पार्टी पिछले काफी समय से संघर्ष कर रही थी। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि भारत सरकार किसानों मजदूरों और गरीबों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान अवश्य देगी। स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पूरे भारत के किसानों मजदूरों गरीब दबे कुछ ले समाज के लोगों के लिए बड़े कार्य किया जिनका देश कभी भुला नहीं पाएगा। आज पूरे देश के किसान मजदूर अपने हक और अधिकार के साथ जीवन यापन कर रहे हैं।

देश के किसानों की खुशहाली में सबसे बड़ा योगदान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का रहा है। उन्हीं के बताए रास्ते पर लोकल का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकदल कि किसानों के सम्मान में लड़ाई आगे भी जारी रहेगी आगामी लोकसभा चुनाव में लोकदल किसानों के हक और अधिकारों के लिए ही मैदान में होगी। किसानों को उनके अन्य अधिकार भी दिलाए जाएंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts