Homeउत्तर प्रदेशMeerutदादरी में लगेगा पशु आरोग्य शिविर

दादरी में लगेगा पशु आरोग्य शिविर

-

  • पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल स्तरीय मेले का आयोजन

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर/मेला (मंडल स्तरीय) का आयोजन दस फरवरी सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक ग्राम दादरी विकास खंड सरधना जनपद मेरठ में किया जा रहा है।

डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय डा. संजीव बालियान होंगे। शिविर में नि:शुल्क पशु चिकित्सा, पशु बांझपन चिकित्सा, कृत्रिम गर्भधारण, बधियाकरण, सामूहिक दवापान, अल्ट्रासाउंड मशीन से जांच, पशु शल्य चिकित्सा आदि कार्य किये जायेंगे।

इसके अलावा पशुपालक गोष्ठी भी आयोजित की जायेगी। जिसमें पशुपोषक, संक्रामक रोग एवं उनके बचाव, आवारा पशुओ की समस्या के समाधान हेतु सैक्सड सीमन प्रयोग तकनीक, मेटाबोलिक बीमारियो, जूनोटिक बीमारियो अपौष्टिक चारे को पौष्टिक बनाने की विधि, नवीन शल्य चिकित्सा आदि विषयो पर व्याख्यान होंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts